Rasoi Rani

ग्राहक की लिस्ट, सीधे आपके WhatsApp पर

काउंटर पर QR लगाइए। ग्राहक स्कैन करके सामान की लिस्ट WhatsApp पर भेजेगा। आप हमेशा की तरह जवाब दीजिए।

सिर्फ़ 2 मिनट

ये कैसे काम करता है

  1. रजिस्टर कीजिए, QR तुरंत

    तीन चीज़ें भरिए और QR उसी स्क्रीन पर तैयार।

  2. काउंटर पर लगाइए

    प्रिंट कीजिए या फ़ोन पर दिखाइए, जहाँ ग्राहक देख सके।

  3. लिस्ट WhatsApp पर आएगी

    ग्राहक स्कैन करता है, सामान चुनता है, और लिस्ट आपके WhatsApp पर आ जाती है।

+91
🎉

⚠️

दुकानदार जो पूछते हैं

कितना ख़र्च है?

कुछ नहीं। दुकान जोड़ना मुफ़्त है और मुफ़्त ही रहेगा। न जॉइनिंग फ़ीस, न महीने का चार्ज, न रिन्यूअल। कार्ड या बैंक की जानकारी हम कभी नहीं माँगते।

आप कितना कमीशन लेते हैं?

बिल्कुल शून्य। किसी भी ऑर्डर पर कोई कमीशन नहीं। ग्राहक आपको लिस्ट भेजता है, आप सीधे बेचते हैं, पूरा पैसा आपका। हम बीच में नहीं आते।

क्या कोई ऐप डालनी पड़ेगी?

नहीं। जो WhatsApp पहले से फ़ोन में है, बस वही चाहिए। दुकानदार के लिए कोई ऐप नहीं, कोई लॉगिन याद रखना नहीं, कुछ सीखना नहीं।

WhatsApp पर आता क्या है?

एक साधारण WhatsApp मैसेज — ग्राहक का नाम और उसकी पूरी लिस्ट, हर सामान और उसका वज़न। आम मैसेज की तरह चैट में आता है, आप वैसे ही जवाब देते हैं।

क्या आप मेरे ग्राहक किसी और को भेज देंगे?

नहीं। आपका QR सिर्फ़ आपकी दुकान पर जाता है। जो ग्राहक आपके काउंटर का QR स्कैन करता है वो आप तक ही पहुँचता है। उस स्क्रीन पर दूसरी दुकान नहीं दिखती।

GST या कोई काग़ज़ चाहिए?

नहीं। न GST नंबर, न लाइसेंस, न दुकान की फ़ोटो, न कोई काग़ज़। दुकान का नाम, इलाक़ा और WhatsApp नंबर — इतना ही काफ़ी है।

मेरा नंबर कौन देख सकता है?

आपका नंबर सिर्फ़ ग्राहक की लिस्ट पहुँचाने के लिए इस्तेमाल होता है। आपके पब्लिक शॉप पेज पर दुकान का नाम और इलाक़ा दिखता है, नंबर कभी नहीं — ख़ुद देख लीजिए।

क्या घर तक पहुँचाना ज़रूरी है?

सिर्फ़ अगर आप चाहें। होम डिलिवरी एक वैकल्पिक सेटिंग है, जब चाहें चालू या बंद कर सकते हैं। बहुत सी दुकानें बंद रखती हैं और ग्राहक ख़ुद आकर ले जाता है।

ग्राहक मेरी दुकान कैसे ढूँढेगा?

ज़्यादातर काउंटर के QR से, जो आपके पुराने ग्राहक स्कैन करते हैं। लिस्टिंग कन्फ़र्म होने के बाद आस-पास के Rasoi Rani यूज़र को भी आपकी दुकान दिख सकती है।

ग़लत या झूठे ऑर्डर का क्या?

लिस्ट सिर्फ़ एक मैसेज है, पक्का ऑर्डर नहीं। जब तक आप जवाब न दें, न कोई बिल बनता है न कुछ तय होता है। ग़लत लगे तो आम मैसेज की तरह छोड़ दीजिए।

रजिस्टर करने में कितना समय लगता है?

लगभग दो मिनट। तीन चीज़ें — दुकान का नाम, इलाक़ा और WhatsApp नंबर — और QR तुरंत स्क्रीन पर। बाक़ी सब वैकल्पिक है, बाद में कर सकते हैं।

क्या मैं लिस्टिंग बदल या हटा सकता हूँ?

हाँ, कभी भी। WhatsApp पर मैसेज कीजिए, हम जानकारी बदल देंगे या दुकान पूरी तरह हटा देंगे। लिस्टिंग आपकी है, कब तक रहेगी ये आप तय करते हैं।

मेरी जानकारी सुरक्षित है?

आपका नंबर सिर्फ़ ग्राहक की लिस्ट पहुँचाने के लिए इस्तेमाल होता है। हम इसे बेचते नहीं, किसी दूसरे बिज़नेस को देते नहीं, और बिना माँगे मार्केटिंग नहीं भेजते।

क्या मैं समय और सामान जोड़ सकता हूँ?

हाँ। QR तैयार होने के बाद दुकान का समय, क्या बेचते हैं और होम डिलिवरी जोड़ सकते हैं। वैकल्पिक है, एक मिनट लगता है, और QR पहले से चल रहा होता है।

क्या आप WhatsApp पर ही रजिस्टर कर देंगे?

हाँ। हमें WhatsApp पर मैसेज भेजिए, हम आपकी दुकान जोड़ देंगे और उसी चैट में QR वापस भेज देंगे। ये फ़ॉर्म भरने की ज़रूरत ही नहीं।

आपकी दुकान, ग्राहक के फ़ोन पर

हमेशा मुफ़्त, कोई कमीशन नहीं, कुछ इंस्टॉल नहीं करना। दो मिनट लगते हैं।

rasoirani.app